राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्यों का मगध विश्वविद्यालय में गर्मजोशी से स्वागत
बोधगया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली से मगध विश्वविद्यालय पहुंचे सदस्यों का कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोग के सदस्यों के आगमन पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा, सम्मान और उनके प्रति जागरूकता समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। शैक्षणिक संस्थान विद्यार्थियों में मानवाधिकार, सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोग के सदस्यों के विश्वविद्यालय आगमन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे संवाद से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानवाधिकारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलता है। आयोग के सदस्यों ने भी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। इस दौरान विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





