लॉकडाउन की अवधि का होल्डिंग टैक्स माफ करे सरकार : डॉ.आरपी साहू

Jun 14, 2024 - 05:03
लॉकडाउन की अवधि का होल्डिंग टैक्स माफ करे सरकार : डॉ.आरपी साहू

रांची। सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद साहू ने झारखंड सरकार से रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लॉकडाउन की अवधि का होल्डिंग टैक्स माफ करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि लॉकडाउन की अवधि में खासकर निम्न व मध्यमवर्गीय परिवारों सहित व्यापारी वर्ग और छोटे-मोटे कारोबारियों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। लगभग सभी उद्योग-व्यापार प्रतिष्ठान बंद हैं। अधिकतर लोग आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में होल्डिंग टैक्स माफ करने से कुछ राहत मिलेगी।
डॉ.साहु ने राज्य सरकार से यह भी मांग किया है कि झारखंड राज्य में मूल निवासी सदानों को भी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के मूलनिवासी सदानों के साथ सौतेले रवैया अपनाना छोड़ दे। यहां के मूलनिवासी सदानों को भी आरक्षण में बराबर का अधिकार दे। अन्यथा सदान विकास पार्टी इसके लिए आंदोलन पर उतारू होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0