श्रमिकों की आवाज थे राजेन्द्र सिंह : शशिभूषण राय

May 24, 2020 - 06:49
श्रमिकों की आवाज थे राजेन्द्र सिंह : शशिभूषण राय

रांची : कांग्रेस के पूर्व महासचिव शशिभूषण राय ने इंटक के महामंत्री व राज्य सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व.सिंह की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक जुझारू श्रमिक नेता के रूप में थी। मजदूरों के मसीहा के रूप में उन्होंने राष्ट्रहित और मजदूर हित में जो उल्लेखनीय काम किया, वह अविस्मरणीय रहेगा। श्री राय ने कहा कि श्रमिकों को वे अपना परिवार मानते थे। उनके निधन से देश और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। श्री राय ने स्व. सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को ईश्वर संबल प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0