श्रमिकों की समस्याओं को लेकर एचइसी प्रबंधन से मिलेगा यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

Jan 10, 2021 - 06:20
श्रमिकों की समस्याओं को लेकर एचइसी प्रबंधन से मिलेगा यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

रांची। एचइसी कर्मचारी यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल श्रमिकों की मांगों को लेकर जल्द ही प्रबंधन से वार्ता करेगा। इस संबंध में यूनियन के महामंत्री कृष्ण मोहन सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में काफी संख्या में एचईसी के स्थायी कर्मचारी, सप्लाई वर्कर और ठेका श्रमिक उपस्थित थे। महामंत्री कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2017 से बकाया पे रिवीजन, सप्लाई कामगारों के लिए समान काम का समान वेतन सहित अन्य मांगों पर बैठक में चर्चा की गई। एचईसी के ठेका श्रमिक का पेमेंट बैंक खाते के माध्यम से करवाने का भी जल्द से जल्द प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रबंधन से पूर्व में वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एचईसी के वर्कर मांगों के संदर्भ में किसी अन्य श्रमिक संगठनों के झांसे में न आएं। बैठक में यूनियन के पदधारी व सदस्यगण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0