सोनुलाल वर्णवाल प्रो. कन्या+2 विद्यालय में छात्राओं को पौधा देकर शपथ दिलवाया व पर्यावरण के प्रति बच्चो को जागरूक किया

पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण हेतु 28 जुलाई 2023 से एक साल में 7500 पौधा का रोपण करवा कर भी लगातार पौधा रोपण के लिए बच्चो को प्रेरित कर रहे है l

Aug 10, 2024 - 06:55
सोनुलाल वर्णवाल प्रो. कन्या+2 विद्यालय में छात्राओं को पौधा देकर शपथ दिलवाया व पर्यावरण के प्रति बच्चो को जागरूक किया

गया । सोनुलाल वर्णवाल प्रोजक्ट कन्या +2विद्यालय मानपुर, गया के संगीत शिक्षक जो पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण हेतु 28 जुलाई 2023 से एक साल में 7500 पौधा का रोपण करवा कर भी लगातार पौधा रोपण के लिए बच्चो को प्रेरित कर रहे है l आज पुनः बिहार पृथ्वी दिवस 2024 पर संगीत शिक्षक बिपिन बिहारी ने अपने विद्यालय में छात्राओं को अपने निजी खर्च से पौधा देकर शपथ दिलवाया और पर्यावरण के प्रति बच्चो को जागरूक किया l छात्राओं में सोनल कुमारी, जान्हवी कुमारी, दिव्या लक्ष्मी, वर्षा, नंदनी, सोनी, सहित कई छात्राओं ने जिज्ञासापूर्वक पौधा लेकर उसे लगाने की शपथ खाया। बिहार पृथ्वी दिवस 2024 की थीम ग्रह बनाम प्लास्टिक पर छात्राओं को संगीत शिक्षक ने बताया और महासागरों, नदियों, खाद्य श्रृंखलाओ में प्लास्टिक प्रदूषण की बढ़ती समस्या पर प्रकाश डाला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0