CBSE 12 वीं में दो बहनों ने सबको चौंका दिया।

Jul 15, 2020 - 05:27
CBSE 12 वीं में दो बहनों ने सबको चौंका दिया।

नोएडा की रहनेवाली दो बहनें मानसी और मान्या ने कर दिखाया है वो हैरत अंगेज कारनामा जिसे सुनकर आप स्तब्ध रह जाएंगे। सीबीएसई बारहवीं में इन दोनों बहनों ने 95.8 फीसदी अंक हासिल किया। सबसे चौंकानेवाली बात यह रही कि सभी विषयों में दोनों ने बिलकुल बराबर अंक हासिल किए। इन दोनों के माता पिता , शिक्षक और दोस्त सभी इन दोनों की इस उपलब्धि पर हैरान हैं।

विज्ञान संकाय से पढाई करनेवाली दोनों बहनों में मानसी 9 मिनट 10 सेकंड बड़ी है। हूबहू दिखने वाली दोनों बहनों की आवाजें भी एक जैसी है। दोनों की पसंद और हॉबी भी एक हैं। मान्या का कहना है कि दोनों इंजीनियर बनना चाहती है।

मानसी बताती हैं कि पढाई के दौरान दोनों एक साथ ही किसी टॉपिक को पूरा करते थे। कोई विषय समझ नहीं आने पर दोनों मिलकर उसे एक दूसरे को समझाते थे।

दोनों बहनों में मान्या थोड़ी गंभीर और मानसी चंचल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0