सम्मानित किए गये मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के सचिव

Nov 17, 2021 - 11:12
सम्मानित किए गये मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के सचिव

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । मगध यूनिवर्सिटी की एक मात्र अल्पसंख्यक महाविद्याल मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के सचिव शबी आरफीन शमसी को ए. एन कॉलेज पटना के प्राचार्य प्रो शशि प्रताप साहनी के हाथों सम्मानित किया गया। श्री साहनी ने एक औपचारिक मुलाक़ात में उन्हें शॉल और बुक्स देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के सचिव श्री शमसी के नेतृत्व में कॉलेज ने अपनी एक खास पहचान बनाई है.पिछले माह कोलकाता में भी दसवां साक्षरता जागरूकता सम्मेलन के अवसर पर वहां के न्यायधीश ने साक्षरता हेतु उनके किए गए कार्य के लिए एक बड़े आयोजन में सम्मानित किया था. उन्हें ये सम्मान मिलने पर मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के तमाम कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0