सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनाएं लोक आस्था का महापर्व : अनिल यादव

छठव्रतियों के बीच मां लालती देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने बांटे सूप व पूजन सामग्री

Nov 19, 2020 - 05:56
 24
सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनाएं लोक आस्था का महापर्व : अनिल यादव

रांची। लोक आस्था का महापर्व छठ के शुभअवसर पर मां लालती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में समाजसेवी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में छठ पूजा की सम्पूर्ण पूजन सामग्री एवं सूप का नि:शुल्क वितरण किया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार को पिस्का मोड़ के नजदीक तेल मिल गली के बगल में किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए समाजसेवी अनिल यादव ने कहा कि विगत कई वर्षों से छठव्रतियों को संस्था द्वारा सूप सहित पूजन सामग्री प्रदान किया जाता रहा है। बड़ी संख्या में व्रती पहुंचकर संस्था से सहयोग लेकर हमलोगों को पुण्य का भागी बनाने में सहयोग कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सूप, नारियल, सिंदूर, ईख, संतरा, सेव, अगरबत्ती, धूप समेत अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मां लालती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, अमन कुमार, सूरज झा, पामिल मुर्मू, राहुल कुमार, विनोद कुमार, गीता कुजूर, मीरा चौरसिया, पार्वती सिंह, सुनील यादव सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0