सादगीपूर्ण हुआ उपकार क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन

Jun 7, 2024 - 06:05
सादगीपूर्ण हुआ उपकार क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन

रांची। राजधानी के चुटिया स्थित उपकार क्लब दुर्गापूजा पंडाल का सादगीपूर्ण उद्घाटन शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया। इस दौरान श्री जायसवाल ने कोरोना से बचाव के मद्देनजर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए दूर से ही निर्धारित दूरी बनाए रखते हुए मां दुर्गा की पूजा-अनुष्ठान कर आरती उतारी।
विदित हो कि उपकार क्लब, चुटिया वर्ष 1926 से बंगाली परंपरा से दुर्गोत्सव का आयोजन करती आ रही है।
श्री जायसवाल ने समस्त राजधानीवासियों की सुख – समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से दुर्गा पूजा बहुत ही सादगी से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना करने से भक्तों का कल्याण होता है।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष बीरू साहु, गोपी कृष्ण, सचिव अनिल सिंह, नकुल नायक, बाबूलाल ठाकुर, रवि सिंह, वृजेन्द्र, शेखर वर्मा, चंदन कुमार, उदय कुमार, साकेत कुमार, गौतम घोष, शिव प्रांत साहु, सौरभ सिंह, संदीप कुमार, रिंकी सिंह, रवि नायक, ज्योति मथारू, राजू सिंह, अमरजीत सिंह, प्रेम चौरसिया, गौरव आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0