हक नहीं मिला तो सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगी सदान विकास पार्टी : डॉ.आरपी साहू

Jun 20, 2024 - 07:05
हक नहीं मिला तो सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगी सदान विकास पार्टी : डॉ.आरपी साहू

रांची। सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद साहू ने कहा है कि झारखंड अलग राज्य गठन के बाद से ही यहां के सदानों को उनके हक से वंचित रखा जा रहा है। राज्य सरकार हमेशा सदानों के साथ छल करती रही है। सदानों के साथ न्याय करने का वादा किया गया, लेकिन इस दिशा में कोई सकारात्मक परिणाम अब तक सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान राज्य सरकार के शासनकाल में सदानों को हक नहीं मिला, तो सत्ता परिवर्तन के लिए राज्यस्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा। डॉ.साहू ने कहा कि सदान विकास पार्टी सदानों को उनका वाजिब हक देने के लिए अनेक बार पूर्ववर्ती राज्य सरकारों से गुहार लगा चुकी है। लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हमेशा सदानों की उपेक्षा की जाती रही है। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हक के लिए राज्य सरकार के खिलाफ जनान्दोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी दलों की सरकार ने सदानों को छलने का काम किया है। आने वाले समय (2024 के विधानसभा चुनाव) में राज्य के 77 प्रतिशत सदान इसका माकूल जवाब राजनीतिक दलों को देंगे। उन्होंने कहा कि सदान विकास पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
डॉ.साहू ने कहा कि आगामी माह (जुलाई,2021) तक सदान विकास पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन कर लिया जाएगा। साथ ही सभी जिला,अनुमंडल और प्रखंडों में भी कमेटी का गठन करते हुए पदधारियों की घोषणा कर दी जाएगी। अगले चरण में (अक्टूबर-नवंबर 2021 तक) प्रखंड व पंचायत स्तर पर भी सदान विकास पार्टी की कमेटियां गठित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0