होटल पार्क ईन के संचालक ने प्रवासी मजदूरों को कराया भोजन

May 21, 2020 - 09:19
होटल पार्क ईन के संचालक ने प्रवासी मजदूरों को कराया भोजन

रांची : लाॅकडाउन फेज-चार के चौथे दिन आज (गुरुवार को) हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क ईन के सौजन्य से आसपास के गरीबों और बाहर से आए हुए प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया गया। इस संबंध में होटल के संचालक व समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए उनकी ओर से लगभग रोज विभिन्न प्रकार के पकवान बांटे जाते हैं। इस क्रम में आज लगभग तीन सौ लोगों को दोपहर में भोजन कराया गया। इसमें काफी संख्या में विभिन्न जगहों से आए प्रवासी मजदूर भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि हटिया स्टेशन पर विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले प्रवासी मजदूर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने के क्रम में होटल पार्क ईन के पास पहुंचे, तो उन्हें भी ससम्मान भोजन कराया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल झा, विजय शर्मा, श्रीधर सिंह, अंकित कलवार, आदित्य, पूजा सहित अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0