122 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मगध मेडिकल थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के रोड नम्बर 12 में छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Jun 6, 2024 - 12:40
122 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गया से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से दो शराब कारोबारियों को 122 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मगध मेडिकल थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के रोड नम्बर 12 में छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर कोंच थाना क्षेत्र के निवासी हैं। एसएसपी श्री कुमार ने बताया कि पुलिस छापेमारी के दौरान कोंच थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी नवल किशोर शर्मा के पुत्र 34 वर्षीय प्रियरंजन कुमार शर्मा तथा बालीपर गांव निवासी रामनंदन यादव के 19 वर्षीय पुत्र शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्करों के पास से इम्पेरियल ब्लू 375 एमएल के 90 बोतल, रॉयल स्टैग 750 एमएल के 10 बोतल तथा मैकडोवेल नंबर वन 375 एमएल के 22 बोतल शराब बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार(BR01BV2276) तथा एक स्विफ्ट VDI कार(BR01DV2770) बरामद किया गया है।एसएसपी श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर प्रियरंजन कुमार शर्मा फिलवक्त मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी रोड नंबर 12 में अजीत शर्मा के मकान में किराए पर रह रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0