15 हथियारबंद अपराधियों ने क्रशर प्लांट से 1.5 लाख लूटा

दुमका में अपराधियों ने एक क्रशर प्लांट में डेढ़ लाख की डकैती कर ली है. जानकारी के अनुसार 14 हथियारबंद  अपराधी बाइक से क्रशर प्लांट पहुँचे थे. घटना को अंजाम देने के बाद वे सभी फ़रार हो गये.

Aug 2, 2024 - 21:13
15 हथियारबंद अपराधियों ने क्रशर प्लांट से 1.5 लाख लूटा

दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र स्थित लखिबाद में शिव शंकर इंटरप्राइजेज नामक क्रशर प्लांट में डकैती की घटना घटी है. बताया जाता है कि बाइक सवार 14 से 15 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान अपराधियों ने क्रशर प्लांट में मौजूद मजदूरों के साथ जमकर मारपीट भी की. क्रशर प्लांट में काम कर रहे मिथुन मंडल और एक मजदूर को ज्यादा मारपीट किया गया है. सूचना मिलने के बाद गोपीकांदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. क्रशर प्लांट में मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों से पूरे मामले में पूछताछ की गई है. इधर, इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0