BIG NEWS : दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी भीषण आग, 21 की मौत, 37 को किया गया रेस्क्यू, PM मोदी ने जताया दुख
NEW DELHI : दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में भीषण होटल-रेस्टोरेंट अग्निकांड ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया है. हौज रानी इलाके स्थित इमारत में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं और लपटों से भर गया.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर कई दमकल गाड़ियां और रेस्क्यू टीमें भेजी गईं. अधिकारियों के मुताबिक बचाव अभियान के दौरान करीब 21 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और उन्हें CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं अब इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. अब तक 37 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.
घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार आग लगने के बाद होटल और रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग धुएं में फंस गए जबकि कुछ ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे रेस्टोरेंट से हुई.
हालांकि, आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और दिल्ली प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











