29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत, महागठबंधन के कई नेता होंगे शामिल

राजधानी रांची के माेरहाबादी मैदान में दाेपहर एक बजे हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री हाेंगे।

Dec 25, 2019 - 07:04
29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत, महागठबंधन के कई नेता होंगे शामिल

रांची : झारखण्ड के इतिहास में 29 दिसंबर 2019 को हेमंत साेरेन के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज होने वाली है. राजधानी रांची के माेरहाबादी मैदान में दाेपहर एक बजे हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री हाेंगे। शपथ ग्रहण समाराेह में प. बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित अन्य गैर भाजपा शासित राज्याें के मुख्यमंत्रियाें और चर्चित नेताओं काे आमंत्रित किया जा रहा है। 
मंगलवार काे हेमंत साेरेन काे झामुमाे विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद वे झाविमाे प्रमुख बाबूलाल मरांडी के घर पहुंचे। मरांडी ने उन्हें समर्थन पत्र साैंपा। रात 8 बजे कांग्रेस विधायक गुरुजी के आवास पर पहुंचे। वहां तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेताओं की माैजूदगी में उन्हें गठबंधन का नेता चुना गया। गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद मंगलवार रात 8:45 बजे उन्हाेंने राजभवन में राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्हें झामुमाे के 30, कांग्रेस के 16, राजद के एक और झाविमाे के तीन विधायकाें का समर्थन पत्र साैंपा। इस माैके पर झाविमाे विधायकाें काे छाेड़ सभी 47 विधायक माैजूद थे। 

ठबंधन सरकार में स्पीकर का पद कांग्रेस के पास जाने से झामुमाे के छह मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं कांग्रेस के चार और राजद-झाविमाे से एक-एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है। हालांकि अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0