धनबाद में 35 हाथियों के झुंड का आतंक, गांव में मचाया उत्पात; घरों को किया ध्वस्त, फसलें बर्बाद

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत मरीचो पंचायत में करीब 35 हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हाथियों के झुंड ने रात में गांव के समीप पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और धान की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Sep 28, 2026 - 09:40
धनबाद में 35 हाथियों के झुंड का आतंक, गांव में मचाया उत्पात; घरों को किया ध्वस्त, फसलें बर्बाद

धनबाद:- झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत मरीचो पंचायत में करीब 35 हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हाथियों के झुंड ने रात में गांव के समीप पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और धान की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रात में अचानक हाथियों का झुंड गांव में पहुंच गया। उस समय इलाके में बिजली नहीं थी। अंधेरे में हाथियों को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि हाथियों के झुंड के गांव पहुंचने के समय एक घर में गर्भवती महिला भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि वह समय रहते घर से बाहर निकलने में सक्षम नहीं थी। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य स्वाति चौधरी मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और उचित मुआवजा देने की मांग की।

वहीं, जिला परिषद सदस्य ने वन विभाग और डीएफओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा दिया जाए और हाथियों से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

इधर, हाथियों का झुंड अभी भी गांव के आसपास देखा जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथियों का झुंड दोबारा गांव में घुसकर नुकसान पहुंचा सकता है। वन विभाग की ओर से सुरक्षा और हाथियों को आबादी से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0