47 बटालियन सीआरपीएफ ने बड़े धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजा

47 बटालियन सीआरपीएफ ने मुख्यालय परिसर में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बटालियन के द्वितीय कमान

Sep 18, 2024 - 06:18
47 बटालियन सीआरपीएफ ने बड़े धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजा

गया । 47 बटालियन सीआरपीएफ ने मुख्यालय परिसर में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सांगा के नेतृत्व में असिस्टेंट कमांडेंट अमरेश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।इस मौके पर अधिकारियों व जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने पूजा अर्चना की और भजन कीर्तन किया। द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सांगा ने कहा कि 47 बटालियन सीआरपीएफ उनका परिवार है, और इसलिए आज उन्होंने पूरे परिवार के साथ मिल कर हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाया है। पूजा अर्चना के पश्चात लंगर व्यवस्था भी की गई, द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सांगा ने सभी अधिकारियों व जवानों और उनके परिजनों के साथ बैठ कर भोजन किया।इस मौके पर 47 बटालियन सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सांगा, अस्टिटेंट कमांडेंट अमरेश कुमार,अस्टिटेंट कमांडेंट प्रदीप कुमार सहित कई अधिकारी व जवान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0