8 कोरोना पॉजिटिव मिलने से बाढ़ अनुमंडल प्रशासन की उड़ी नींद,प्रशासन ने दवा दुकाने छोड़कर सभी दूकानों को कराया बंद….

8 कोरोना पॉजिटिव मिलने से बाढ़ अनुमंडल प्रशासन की उड़ी नींद,प्रशासन ने दवा दुकाने छोड़कर सभी दूकानों को कराया बंद….

बाढ़ से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : पिछले 2 दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में हुई बेतहाशा वृद्धि ने बाढ़ प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जिसके कारण बाढ़ प्रशासन ने ठोस कदम उठाते हुए दवा दुकानों को छोड़कर स्टेशन बाजार की सारी दुकानें बंद करा दिया है। स्टेशन बाजार का ‘भवानी- चौक’ जो कल तक सब्जी मंडी के नाम पर गुलजार थी, वहां आज बिरानी छा गई है। बाढ़ स्टेशन बाजार में होने वाली अनावश्यक भीड़ को रोकने के ख्याल से स्टेशन परिसर को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है।

बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार

विदित हो कि पिछले 2 दिनों में बाढ़ अनुमंडल में 8 की संख्या में मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें बेलछी प्रखंड अंतर्गत एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।