बिहार में बेलगाम रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे ने छीन ली तीन परिवारों की खुशियां, आक्रोशितों ने जमकर किया बवाल
तेलिया तालाब के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार गलत दिशा में चली गई और सड़क किनारे मौजूद एक गैरेज में घुस गई। उस समय गैरेज में काम कर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
MUNGER : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बिहार के मुंगेर में भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली है।
दरअसल, मुंगेर के तेलिया तालाब के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार गलत दिशा में चली गई और सड़क किनारे मौजूद एक गैरेज में घुस गई। उस समय गैरेज में काम कर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों में मिन्नत नगर निवासी मोहम्मद शाहिद उर्फ टिंकू, बनौदा निवासी मोहम्मद अरमान आलम और नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी राजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों रोजाना की तरह अपने काम में लगे हुए थे, तभी अचानक बेकाबू कार सीधे गैरेज में घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के बाद आक्रोशितों ने कार को घेर लिया और पुलिस के सामने ही क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं, आक्रोशितों ने मुंगेर-भागलपुर मेन रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











