Shweta Tiwari ka Jalwa : 45 की उम्र में भी दिलों पर राज, श्वेता तिवारी का बेटे संग दिखा ये अंदाज, फैंस हुए दीवाने
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने बेटे के साथ वेकेशन एंजॉय करती नजर आ रही हैं। पहाड़ों, हरियाली और बहती नदी के बीच बिताए गए ये सुकून भरे पल फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।
ENTERTAINMENT DESK : टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमरस और सदाबहार एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा लगातार बरकरार है।
45 की उम्र में भी दिलों पर राज
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने बेटे के साथ वेकेशन एंजॉय करती नजर आ रही हैं। पहाड़ों, हरियाली और बहती नदी के बीच बिताए गए ये सुकून भरे पल फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।
श्वेता तिवारी का बेटे संग दिखा ये अंदाज
इन तस्वीरों में श्वेता का स्टाइल और ग्रेस देखने लायक है। व्हाइट टी-शर्ट और हाई स्लिट स्कर्ट में उनका लुक बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लग रहा है। 45 की उम्र में भी उनकी फिटनेस और ग्लो देखकर फैंस हैरान हैं।
फैंस हुए दीवाने
एक फोटो में वो अपने बेटे पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं, जिसने इस पोस्ट को और भी खास बना दिया है। मां-बेटे की ये बॉन्डिंग लोगों के दिल को छू रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, “सूरज की बाहों में… विटामिन D फ्री है और मूड भी अपग्रेड हो रहा है।”
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। फैंस उनकी सादगी, मुस्कान और नेचुरल ब्यूटी पर फिदा नजर आ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











