IPL 2026 : 'जलते हैं वे लोग मुझसे', जानिए क्यों और किसपर भड़क उठे अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने दो टूक कहा कि 2023 के बाद से उनका स्ट्राइक रेट बेहतरीन रहा है लेकिन कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Apr 3, 2026 - 17:18
IPL 2026 : 'जलते हैं वे लोग मुझसे', जानिए क्यों और किसपर भड़क उठे अजिंक्य रहाणे

SPORTS DESK : IPL 2026 में लगातार दूसरी हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का गुस्सा खुलकर सामने आया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद जब उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठे तो रहाणे ने आलोचकों को सीधे-सीधे निशाने पर ले लिया।

"लोग एजेंडा चला रहे हैं..."

अजिंक्य रहाणे ने दो टूक कहा कि 2023 के बाद से उनका स्ट्राइक रेट बेहतरीन रहा है लेकिन कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि "जो लोग मेरे स्ट्राइक रेट पर सवाल उठा रहे हैं, शायद वे मैच ठीक से नहीं देखते। मेरे खिलाफ एक खास एजेंडा चलाया जा रहा है और सच कहूं तो वे मुझसे जलते हैं।"

"क्रिकेट समझना सबके बस की बात नहीं"

आलोचकों पर और सख्त होते हुए रहाणे ने कहा कि हर किसी को क्रिकेट की समझ नहीं होती। लोग चाहते हैं कि मैं अलग तरह से खेलूं लेकिन मैं जानता हूं कि टीम के लिए क्या सही है। मुझे फर्क नहीं पड़ता बल्कि अच्छा लगता है कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं। 

प्रदर्शन पर उठे सवाल

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली थी। इस इनिंग में शानदार शुरुआत के बाद उनपर बाद में अपेक्षाकृत धीमी बल्लेबाजी का आरोप लग रहा है। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वे सिर्फ 8 रन ही बना सके, जिससे आलोचना और तेज हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0