Bhoot Bangla Box Office : अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का धमाका, 3 दिन में 95 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव नजर आ रहा है। फिल्म का ह्यूमर और अलग अंदाज की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है।

Apr 20, 2026 - 18:27
Bhoot Bangla Box Office : अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का धमाका, 3 दिन में 95 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बना ली है और दूसरी फिल्मों खासकर धुरंधर 2 की रफ्तार को भी धीमा कर दिया है।

हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव नजर आ रहा है। फिल्म का ह्यूमर और अलग अंदाज की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है।

ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 58 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 69 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अब तक 26 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 96 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है, जो इसे तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ा रहा है।

अगर दिनवार कमाई की बात करें तो पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की शुरुआत की थी। पहले दिन 12.25 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है।

इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जो कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिवंगत असरानी की मौजूदगी भी खास आकर्षण है, जिनका पिछले साल निधन हो गया था।

17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0