जेल से रिहाई के बाद पैतृक गांव नदावां पहुंचे अनंत सिंह, 100 गाड़ियों का काफिला रहा साथ, कहा : अब बेटा लड़ेगा चुनाव
बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से भी बात की और कहा कि माता का दर्शन करने के लिए बड़हिया जा रहे हैं। अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और अब बेटा ही चुनाव लड़ सकता है।
MOKAMA : मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह अब जेल से बाहर आ गये हैं। जेल से बाहर आने के अगले ही दिन वे रोड शो कर रहे हैं। हर जगह उनके समर्थक उनका स्वागत कर रहे हैं और समर्थन में लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।
जेल से रिहाई के बाद पैतृक गांव पहुंचे अनंत सिंह
इस दौरान बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से भी बात की और कहा कि माता का दर्शन करने के लिए बड़हिया जा रहे हैं। अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और अब बेटा ही चुनाव लड़ सकता है। गौरतलब है कि जदयू विधायक अनंत सिंह आज सुबह करीब नौ बजे पटना स्थित अपने आवास से 100 से अधिक लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र मोकामा के लिए रोड शो पर निकले।
इस दौरान रास्ते में जगह-जगह सैकड़ों समर्थक फूल-माला लेकर उनके स्वागत के लिए खड़े दिखे। अथमलगोला के सबनीमा गांव में भी बड़ी संख्या में समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। वहां वे कुछ देर रुके, लोगों से मुलाकात की और फिर काफिला आगे बाढ़ के लिए रवाना हुआ।
बाढ़ में भी उमड़ी समर्थकों की भीड़
बाढ़ शहर के एसबीआर चौराहे पर भी सुबह से ही सैकड़ों समर्थक उनके इंतजार में खड़े थे। बाढ़ पहुंचते ही उनकी एक झलक पाने के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अनंत सिंह ने मुस्कुराते हुए फूल-मालाएं स्वीकार कीं और समर्थकों का अभिवादन किया। इसके बाद वे शहर के व्यस्त चौराहों से होते हुए अपने पैतृक गांव नदावां पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











