“पापा सचिन नहीं, सिक्सर किंग हैं मेरे आइडल!”, अर्जुन तेंदुलकर का बड़ा खुलासा
आईपीएल 2026 में ट्रेड के बाद अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जबकि शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस में चले गए है। पहले अर्जुन मुंबई इंडियंस के साथ थे लेकिन अब LSG में उन्हें नई शुरुआत और ज्यादा मौके मिलने की उम्मीद है।
SPORTS DESK : क्रिकेट की दुनिया में जब नाम आता है अर्जुन तेंदुलकर का तो लोग उन्हें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे के रूप में देखते हैं लेकिन अब अर्जुन अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हैं और इसी बीच उनका एक बयान चर्चा में छा गया है।
“पापा नहीं, युवराज हैं मेरे आइडल”
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने इंटरव्यू में साफ कहा कि उनके आइडल उनके पिता नहीं बल्कि भारत के पूर्व क्रिकेटर और सिक्सर किंग युवराज सिंह हैं। इसके पीछे उन्होंने दिलचस्प वजह भी बताई है और कहा है कि वे खुद लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं। युवराज सिंह भी लेफ्टी और आक्रामक बल्लेबाज रहे हैं। हालांकि गेंदबाजी को लेकर अर्जुन ने साफ कहा कि “युवराज स्पिनर थे, जबकि मैं एक पेसर हूं”।
मुंबई छोड़ गोवा क्यों गए?
अर्जुन के करियर का एक बड़ा फैसला था मुंबई छोड़कर गोवा जाना। इस पर उन्होंने खुलकर बात की और कहा कि मुंबई टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। उन्हें खेलने के मौके कम मिल रहे थे। गोवा में उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने माना कि एक युवा खिलाड़ी के लिए मैच एक्सपीरियंस सबसे जरूरी होता है और इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।
IPL 2026 में नया सफर
आईपीएल 2026 में ट्रेड के बाद अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जबकि शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस में चले गए है। पहले अर्जुन मुंबई इंडियंस के साथ थे लेकिन अब LSG में उन्हें नई शुरुआत और ज्यादा मौके मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











