बीजेपी MLC प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने किया नामांकन, CM सम्राट चौधरी समेत कई NDA नेता रहे मौजूद

अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्हें उनके कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी। पार्टी में उनकी छवि एक कुशल, धैर्यवान और लक्ष्य आधारित नेता के रूप में रही है। वे कई वरिष्ठ नेताओं के साथ भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं।

Apr 30, 2026 - 17:02
बीजेपी MLC प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने किया नामांकन, CM सम्राट चौधरी समेत कई NDA नेता रहे मौजूद

PATNA : आगामी 12 मई को होने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा (सूर्य कुमार शर्मा) ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। यह सीट पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय समेत एनडीए के कई घटक दलों के नेता मौजूद रहे। इस मौके ने गठबंधन की मजबूत एकजुटता का संदेश दिया।

सीएम सम्राट चौधरी के करीबी माने जाते हैं अरविंद शर्मा

अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्हें उनके कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी। पार्टी में उनकी छवि एक कुशल, धैर्यवान और लक्ष्य आधारित नेता के रूप में रही है। वे कई वरिष्ठ नेताओं के साथ भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं।

राजनीतिक समीकरण और टिकट को लेकर चर्चा

सूत्रों के अनुसार इस सीट को लेकर पहले उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के नाम की चर्चा थी लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद बीजेपी ने रणनीति बदलते हुए अरविंद शर्मा को उम्मीदवार बनाया। विधानसभा में एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण अरविंद शर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। यही वजह है कि विपक्ष की ओर से इस चुनाव को लेकर ज्यादा हलचल नहीं दिखाई दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0