सप्ताह में एक दिन होगा नो व्हीकल डे, CM सम्राट चौधरी की अपील, कहा : पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल, वर्क फ्रॉम होम हो लागू

PM मोदी लगातार दो दिन लोगों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। विदेशी यात्राओं से बचें।

May 13, 2026 - 16:56
सप्ताह में एक दिन होगा नो व्हीकल डे, CM सम्राट चौधरी की अपील, कहा : पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल, वर्क फ्रॉम होम हो लागू

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता से अपील की है कि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट और सरकार ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। मंत्री और जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ियों को कम करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे रखा जाए।

दरअसल PM मोदी लगातार दो दिन लोगों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। विदेशी यात्राओं से बचें।

काफिले को कम करने और फ्यूल कम खर्च करने की अपील का असर अब बिहार सरकार में भी साफ दिखाई देने लगा है। नई सरकार बनने के बाद मंत्रियों के काफिले में कटौती शुरू हो गई है।

पहले जहां मंत्री आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ निकलते थे, वहीं अब कई मंत्री सिर्फ एक या दो गाड़ियों में ही कार्यक्रमों और बैठकों में पहुंच रहे हैं। आज पटना सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान इसका साफ असर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को इलेक्ट्रिक गाड़ी से सचिवालय पहुंचे।

एक गाड़ी में पहुंचे कई मंत्री

कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे कई मंत्रियों ने अपने काफिले को काफी छोटा कर दिया। खास बात यह रही कि मंत्री आशोक चौधरी, जमा खान और मदन सहनी एक ही गाड़ी में सचिवालय पहुंचे।

आमतौर पर मंत्रियों के साथ कई एस्कॉर्ट और सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियां चलती थीं, लेकिन इस बार तस्वीर काफी अलग नजर आई। कई मंत्री सिर्फ एक वाहन के साथ ही पहुंचे।

कैबिनेट मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने राजेंद्र नगर स्थित स्मृति पार्क पहुंचे। यहां भी मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि, ‘सुशील मोदी ने बिहार की राजनीति में ईमानदार और विकास आधारित राजनीति की मिसाल पेश की थी।’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0