बोकारो में बेलगाम रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार
BOKARO : बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के पुरुलिया धनबाद नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. बेड़ानी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.
विदित है कि इनमें से दो युवक भोंडरो और एक विस्थापित चौक का रहने वाले था. तीनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. सुमित गोराई विस्थापित चौक का रहनेवाला है, जबकि आर्यन और अमर महतो भोंडरो का निवासी है. तीनों की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है.
घटना के बाद दोनों ही गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है. स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटना को रोकने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. तीनों युवकों का पोस्टमॉर्टम चास के अनुमंडल अस्पताल में किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











