बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का लव सॉन्ग ‘माही वे’ रिलीज होते ही वायरल, देखें VIDEO 

गणेश आचार्य ने कहा, “‘माही वे’ मेरे लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है क्योंकि इस गाने में केवल डांस या परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि गहरी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का मौका मिला। जब मैंने पहली बार इस गाने का कॉन्सेप्ट सुना, तभी समझ गया था कि यह दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगा।

Apr 17, 2026 - 17:41
Apr 17, 2026 - 17:42
बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का लव सॉन्ग ‘माही वे’ रिलीज होते ही वायरल, देखें VIDEO 

ENTERTAINMENT DESK : मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता गणेश आचार्य तथा अभिनेत्री आकांक्षा पुरी स्टारर हिंदी म्यूजिक वीडियो “माही वे” दर्शकों के बीच आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। यह म्यूजिक वीडियो सुर म्यूजिक रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। यह गाना, गणेश आचार्य तथा आकांक्षा पुरी के भावनात्मक अंदाज़, दमदार संगीत और शानदार विजुअल्स के कारण दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है। रिलीज के कुछ ही समय में गाने को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

गाने को लेकर गणेश आचार्य ने कहा, “‘माही वे’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति है। इसकी कहानी, संगीत और विजुअल्स हर किसी को अपनी जिंदगी के किसी न किसी एहसास से जोड़ देंगे। दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिल रहा है, वह बेहद खास है। मुझे खुशी है कि लोग इस गाने की भावना को महसूस कर रहे हैं।”

गणेश आचार्य ने कहा, “‘माही वे’ मेरे लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है क्योंकि इस गाने में केवल डांस या परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि गहरी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का मौका मिला। जब मैंने पहली बार इस गाने का कॉन्सेप्ट सुना, तभी समझ गया था कि यह दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगा। सुल्ताना नूरान और शबाब साबरी की आवाज़ ने इसे अलग ऊंचाई दी है। आकांक्षा पुरी के साथ काम करने का अनुभव भी शानदार रहा। जिस तरह से दर्शक इस गाने को प्यार दे रहे हैं, वह बताता है कि अच्छे कंटेंट की हमेशा कद्र होती है। मुझे उम्मीद है कि ‘माही वे’ आने वाले दिनों में और बड़ा हिट साबित होगा।”

गीत को अपनी आवाज़ दी है मशहूर गायिका सुल्ताना नूरान और गायक शबाब साबरी ने, जिनकी भावपूर्ण गायकी ने गाने को और भी प्रभावशाली बना दिया है। वहीं अशोक पंजाबी के लिखे बोल और राहुल राजपूत के संगीत ने इस रोमांटिक-इमोशनल ट्रैक को खास बना दिया है। गाने में प्रेम, पीड़ा और जुदाई की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है, जो सीधे श्रोताओं के दिल को छू रहा है।

इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन इसरार अहमद ने किया है, जबकि निर्माता सुरिंदर यादव और क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेंद्र यादव हैं। वीडियो को भव्य और सिनेमाई रूप देने में डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर आदित्य जांगिड़ और कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता की अहम भूमिका रही है। “माही वे” की बढ़ती लोकप्रियता यह साबित कर रही है कि दर्शक आज भी कंटेंट और भावना से भरपूर संगीत को दिल से अपनाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0