BIG NEWS : 29 राज्यों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई फिर शुरू, दिल्ली वासियों के लिए भी बड़ा ऐलान
मौजूदा हालात को देखते हुए गैस को लेकर लोगों में चिंता जरूर है लेकिन फिलहाल सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य तरीके से चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सिलेंडर के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से सिलेंडर बुक किए जा सकते हैं।
NEW DELHI : देश में गैस सप्लाई को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने बड़ी जानकारी दी है। मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने चार राज्यों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश के सभी 29 राज्यों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई है।
29 राज्यों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई फिर शुरू
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए गैस को लेकर लोगों में चिंता जरूर है लेकिन फिलहाल सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य तरीके से चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सिलेंडर के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से सिलेंडर बुक किए जा सकते हैं। गैस को लेकर स्थिति चिंताजनक जरूर है लेकिन फिलहाल सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।
दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज
वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत लेकर आई। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में औद्योगिक और घरेलू स्तर पर बायोमास और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को एक महीने के लिए अनुमति दे दी है। यह फैसला सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण और ऊर्जा की बढ़ती मांग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सर्दियों के दौरान घरेलू LPG की निर्बाध सप्लाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि आम जनता को रसोई ईंधन की किल्लत न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि बायोमास को मंजूरी देने से उद्योगों को स्वच्छ ईंधन के विकल्प मिलेंगे, जिससे पराली जलाने जैसी समस्याओं में कमी आ सकती है। हालांकि, यह छूट केवल एक महीने के लिए है जो आपातकालीन स्थिति से निपटने की एक रणनीतिक तैयारी नजर आती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











