मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, बॉलीवुड और फैशन जगत में शोक की लहर

मनीष मल्होत्रा की मां के निधन की खबर मिलते ही करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा और कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पहुंचे और सांत्वना दी।

Mar 20, 2026 - 14:09
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, बॉलीवुड और फैशन जगत में शोक की लहर

ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को मातृशोक हुआ है। 94 साल की उम्र में उनकी मां का निधन हो गया है लिहाजा बॉलीवुड में शोक की लहर है। हिन्दी सिनेमा जगत के बड़े-बड़े सितारे उनके घर पहुंच रहे हैं और दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधा रहे हैं। 

मनीष के घर पहुंचे कई सितारे

मनीष मल्होत्रा की मां के निधन की खबर मिलते ही करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा और कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पहुंचे और सांत्वना दी। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें सितारे मनीष के घर के बाहर नजर आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि इंडस्ट्री में उन्हें कितना सम्मान मिलता है।

बताया जा रहा है कि मनीष मल्होत्रा की मां का अंतिम संस्कार आज मुंबई में होगा। यह वक्त मनीष मल्होत्रा और उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल है। ऐसे में पूरी इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी नजर आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0