गोलियों को तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर का ये इलाका,  दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में 5 जख्मी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियार लिए लोग अचानक कैंपस में आ गए और फायरिंग शुरू कर दी। लोग कुछ समझ पाते तब तक दनादन गोलियां चलने लगी, जिसमें पांच लोगों को गोली लग गई है।

Mar 24, 2026 - 19:45
Mar 24, 2026 - 19:45
गोलियों को तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर का ये इलाका,  दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में 5 जख्मी

ARA : भोजपुर का पीरो निबंधन कार्यालय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा और अचानक कार्यालय में हुई गोलीबारी में 5 लोग गोली लगने से जख्मी हो गये। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

बताया जा रहा है कि रजिस्ट्री ऑफिस में सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक कैंपस में गोलियां चलने लगी और लोग इधर-उधर भागने लगे। अचानक हुई गोलीबारी में 5 लोगों को गोली लगने की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस कैंपस में दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा पीरो अनुमंडल पदाधिकारी का भी कार्यालय है और सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रहती है लेकिन अब इस घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। 

अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, एक व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियार लिए लोग अचानक कैंपस में आ गए और फायरिंग शुरू कर दी। लोग कुछ समझ पाते तब तक दनादन गोलियां चलने लगी, जिसमें पांच लोगों को गोली लग गई है। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि 25 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर भोजपुर पहुंचने वाले हैं। इसके पहले ही अपराधियों ने प्रशासन को बड़ी चुनौती दे डाली है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। फिर भी अपराधियों ने दूसरा हाथ का परिचय देते हुए इस घटना को अंजाम दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0