नीतीश कुमार ही चुनेंगे JDU विधायक दल का नेता, पार्टी ने सर्वसम्मति से किया अधिकृत, 2030 में 200 सीट जीतने का लक्ष्य

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में साल 2030 तक 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया। 90 मिनट चली बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि “मैं पूरे बिहार का दौरा करूंगा।

Apr 20, 2026 - 17:17
Apr 20, 2026 - 17:18
नीतीश कुमार ही चुनेंगे JDU विधायक दल का नेता, पार्टी ने सर्वसम्मति से किया अधिकृत, 2030 में 200 सीट जीतने का लक्ष्य

PATNA : मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड की पहली बड़ी बैठक बुलाई थी, जिसमें विधान मंडल दल का नेता चुनना था। 90 मिनट तक चली बैठक में नेता का चयन आज तो नहीं हुआ लेकिन नये नेता के चुनाव के लिए पार्टी ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में साल 2030 तक 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया। 90 मिनट चली बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि “मैं पूरे बिहार का दौरा करूंगा। आप लोग चिंता मत कीजिए, सब अच्छा होगा। मैं जैसे पहले काम करता था, वैसे ही काम करता रहूंगा।” हालांकि निशांत कुमार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

वहीं, जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने संबोधन में कहा कि संसदीय कार्य के अलावे बिहार के विभिन्न इलाकों में पार्टी के नेताओं के साथ घूमेंगे और पार्टी के साथ सरकार के कार्यों की अद्यतन जानकारी लेते रहेंगे, जिससे बिहार और तेजी से विकास कर सके।

JDU विधायक दल के मीटिंग में तीन प्रस्ताव

वहीं, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि “मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठक में चर्चा हुई है। हम लोगों से कहा गया है कि पिछली बार की तुलना में इस बार पार्टी से अधिक संख्या में मंत्री बनाए जाएंगे। बैठक में तीन प्रस्ताव लाए गए।”

पहला प्रस्ताव पार्टी से दो डिप्टी सीएम बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। सभी विधायकों ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव का स्वागत किया। दूसरा प्रस्ताव विजेंद्र यादव ने रखा कि जदयू विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया जाए। वहीं, तीसरा प्रस्ताव डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0