'हमलोग आपके फैसले का करते हैं विरोध', CM नीतीश से बोले JDU कार्यकर्ता , कहा : निशांत, संजय झा और ललन सिंह के अलावा नहीं चलेगा दूसरा CM

नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट कहा कि हमलोग आपके फैसले का विरोध करते हैं।

Apr 10, 2026 - 16:17
Apr 10, 2026 - 16:18
'हमलोग आपके फैसले का करते हैं विरोध', CM नीतीश से बोले JDU कार्यकर्ता , कहा : निशांत, संजय झा और ललन सिंह के अलावा नहीं चलेगा दूसरा CM

NEW DELHI : नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने दो टूक अंदाज में कहा कि 'हम आपके फैसले का विरोध करते हैं।'

'हमलोग आपके फैसले का करते हैं विरोध'

नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट कहा कि हमलोग आपके फैसले का विरोध करते हैं। साथ ही कहा कि निशांत को सीएम बनाए, संजय झा को सीएम बनाए, ललन सिंह को सीएम बनाए लेकिन किसी और को नहीं।

बोले मांझी - बिहार विल मिस यू  

वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने पर सोशल मीडिया पर लिखा कि “बिहार विल मिस यू नीतीश जी।” इसके साथ ही जीतन राम मांझी ने कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को राज्यसभा सांसद की शपथ लेने पर बधाई नहीं देंगे। 

वहीं, राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि आज से बिहार में उनकी सेवा समाप्त होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0