केकेआर को मिला हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, शाहरुख खान की टीम से जुड़ा ये अनुभवी तेज गेंदबाज 

घुटने की चोट से जूझ रहे हर्षित राणा के आईपीएल से बाहर होने से शाहरुख खान की टीम को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल मैनेजमेंट ने नए तेज गेंदबाज की तलाश पूरी कर ली है। अब नवदीप सैनी के आने से टीम को गेंदबाजी आक्रमण में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Mar 26, 2026 - 18:23
केकेआर को मिला हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, शाहरुख खान की टीम से जुड़ा ये अनुभवी तेज गेंदबाज 

SPORTS DESK : कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को स्क्वॉड में शामिल किया है, जो करीब दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं।

केकेआर को मिला हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट

घुटने की चोट से जूझ रहे हर्षित राणा के आईपीएल से बाहर होने से शाहरुख खान की टीम को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल मैनेजमेंट ने नए तेज गेंदबाज की तलाश पूरी कर ली है। अब नवदीप सैनी के आने से टीम को गेंदबाजी आक्रमण में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर ने सैनी को 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। टीम से जुड़ने के बाद सैनी ने कहा कि पिछले कुछ साल उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहे लेकिन अब उन्हें खुद को साबित करने का शानदार मौका मिला है और वह इसके लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

आईपीएल में दो साल बाद वापसी

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में केकेआर अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इस मुकाबले से पहले सैनी का टीम से जुड़ना अहम माना जा रहा है। अगर सैनी के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। हालांकि, 2021 के बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। 

नवदीप सैनी के नाम आईपीएल में 32 मैचों में 23 विकेट दर्ज हैं। अब दो साल के बाद उनकी इस वापसी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी कि वह केकेआर के लिए कितना असरदार प्रदर्शन कर पाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0