कीवी का जूस है गुणों का खजाना, रोजाना करेंगे सेवन तो मिलेंगे ये कई फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर कीवी में विटामिन C, विटामिन K, विटामिन E, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

Mar 14, 2026 - 17:32
 0
कीवी का जूस है गुणों का खजाना, रोजाना करेंगे सेवन तो मिलेंगे ये कई फायदे

NEWS DESK : गर्मियों में शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए सही डाइट बहुत जरूरी होती है। ऐसे में कीवी का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर कीवी में विटामिन C, विटामिन K, विटामिन E, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

विशेषज्ञों के मुताबिक कीवी का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। कीवी के जूस में मौजूद फाइबर आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है यानी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं। डेंगू बुखार के दौरान भी कीवी या कीवी का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

करता है बीपी कंट्रोल

अगर आप कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं तो कीवी का जूस पी सकते हैं। कीवी का जूस दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में और दिल से जुड़ी गंभीर-जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी कीवी के जूस को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कीवी का जूस आंखों के लिए भी काफी लाभदायक है। कीवी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। नियमित रूप से कीवी का जूस पीने से आंखों की रोशनी बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या या डाइट में बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0