Transfer-Posting in Jharkhand : झारखण्ड उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट

बड़े पैमाने पर की गई इस ट्रांसफर-पोस्टिंग में गजेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त आयुक्त उत्पाद, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं उमाशंकर सिंह को बोकारो से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची बनाया गया है।

Apr 3, 2026 - 16:39
Apr 3, 2026 - 16:40
Transfer-Posting in Jharkhand : झारखण्ड उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Transfer-Posting in Jharkhand : झारखण्ड के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि हेमंत सरकार ने मद्य एवं उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सहायक आयुक्त, अधीक्षक और निरीक्षक स्तर के कई अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। 

उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग

बड़े पैमाने पर की गई इस ट्रांसफर-पोस्टिंग में गजेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त आयुक्त उत्पाद, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं उमाशंकर सिंह को बोकारो से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची बनाया गया है। इसके अलावा संजय कुमार मेहता को मुख्यालय से हटाकर बोकारो में सहायक आयुक्त उत्पाद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही सरकार ने कई जिलों में पदस्थापित अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया है। अरविंद कुजूर को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से रामगढ़ भेजा गया है। अरुण कुमार मिश्र को रांची से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्थानांतरित किया गया है। सुनील कुमार चौधरी को हजारीबाग में सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है। वहीं, रामलीला रवानी को धनबाद से हटाकर दुमका (संथाल परगना प्रमंडल) में प्रभारी उपायुक्त उत्पाद बनाया गया है।

इसके साथ ही राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची बनाया गया है। मनोज कुमार को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची की जिम्मेदारी दी गई है। अजय कुमार गोंड को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद, धनबाद बनाया गया है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 

अधीक्षक और निरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। जितेंद्र कुमार को साहेबगंज से पाकुड़ भेजा गया है। आशुतोष कुमार को पाकुड़ से मुख्यालय EIB में प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है। शैलेंद्र कुमार को सिमडेगा से कोडरमा भेजा गया है। शिव कुमार साहू को हजारीबाग से गिरिडीह में प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है। विमला लकड़ा को रामगढ़ से देवघर भेजा गया है। क्षितिज विजय मिंज को गुमला से सरायकेला-खरसावां ट्रांसफर किया गया है। 

निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव हुए हैं। संजय कुमार श्रीवास्तव को देवघर से दुमका भेजा गया है। प्रेम प्रकाश उरांव को जमशेदपुर से चतरा में नई जिम्मेदारी मिली है। रंजन तिवारी को लातेहार से चाईबासा भेजा गया है। संजीत कुमार देव को पलामू से गढ़वा स्थानांतरित किया गया है। प्रवीण कुमार राणा को साहेबगंज से गोड्डा भेजा गया है।

फिलहाल राज्य सरकार का मानना है कि इस बड़े पैमाने पर किए गए तबादले से विभागीय कामकाज में तेजी आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0