बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में आंधी के साथ होगी तेज बारिश, हो जाएं सावधान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है।
PATNA : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में प्रदेश में मौसम का मिजाज एकबार फिर बदल जाएगा। अगले दो दिनों में अधिकांश भागों में मध्यम से तेज गति की हवा चलने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस कैमूर में रहा।
इन जिलों में आंधी के साथ होगी तेज बारिश
मौसम विभाग ने 20 से 21 मार्च के बीच 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिले हैं - मधुबनी, सुपौल, खगड़िया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका। इन जिलों में आंधी, तेज बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











