संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शराब कारोबारी का शव, इलाके में हड़कंप, तफ्तीश में जुटी पुलिस
Muzaffarpur me sharab karobari ki mili deadbody
Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में शराब कारोबारी का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह सवेरे संदिग्ध परिस्थितियों में शव खेत में पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
डेडबॉडी मिलते ही इलाके में मची चीख-पुकार
वहीं, डेडबॉडी मिलने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। ये पूरा मामला मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र का है। गौरतलब है कि जिले के सदर थाना क्षेत्र के पताही (धोबी टोला) निवासी स्वर्गीय दिलीप साह का पुत्र पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार (32) का शव मिला है। शव घर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर खेत में मिला है।
तफ्तीश में जुटी पुलिस
फिलहाल शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











