नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक, कहा : बिहार की जनता से अटूट संबंध, विकास के लिए रहूंगा तत्पर
नितिन नवीन ने 30 मार्च को संविधान के नियमों के तहत अपना इस्तीफा दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही यह सीट उसी दिन से रिक्त मानी गई।
PATNA : पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन नवीन ने इस्तीफा दे दिया है। वे अब राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं लिहाजा विधायक का पद छोड़ना जरूरी था। विधानसभा ने सोमवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी।
नितिन नवीन का इस्तीफा मंजूर
इस अधिसूचना में बताया गया कि नितिन नवीन ने 30 मार्च को संविधान के नियमों के तहत अपना इस्तीफा दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही यह सीट उसी दिन से रिक्त मानी गई। नितिन नवीन 2006 से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।
इस्तीफे के बाद भावुक दिखे नितिन
इस्तीफा देने के बाद नितिन नवीन काफी भावुक दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि उनकी मां ने उनके मंत्री बनने तक का इंतजार किया लेकिन जैसे ही वह उस मुकाम तक पहुंचे, उनकी मां इस दुनिया से चली गईं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और जनता का भी आभार जताया और कहा कि उनका यह रिश्ता हमेशा बना रहेगा।
इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूंगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा।”
सीएम नीतीश ने भी दिया इस्तीफा
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से आज ही इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











