अब टीवी पर धमाल मचाएगी भोजपुरी फिल्म “सास बहू यमराज”, 11 अप्रैल को होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए यह फिल्म एक शानदार पारिवारिक पैकेज साबित होने वाली है। फिल्म की कहानी, कलाकारों की दमदार प्रस्तुति, सशक्त संवाद और मनोरंजक अंदाज इसे खास बनाते हैं।
ENTERTAINMENT DESK : एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म “सास बहू यमराज” अब छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 11 अप्रैल, शनिवार, शाम 6:30 बजे तथा 12 अप्रैल, रविवार, सुबह 9:30 बजे सिर्फ भोजपुरी सिनेमा चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता रौशन सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसके बाद अब इसे टीवी दर्शकों तक भव्य रूप में पहुंचाया जा रहा है।
निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि “सास बहू यमराज” केवल मनोरंजन से भरपूर फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक मजबूत सामाजिक संदेश भी अपने साथ लेकर आती है। फिल्म में हास्य, पारिवारिक रिश्तों की जटिलता, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और मनोरंजन का ऐसा मिश्रण है, जो हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म टेलीविजन पर भी वही सफलता दोहराएगी, जो इसके प्रचार-प्रसार के दौरान देखने को मिली है।
फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की जोड़ी इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। इनके साथ समर्थ चतुर्वेदी, अयाज़ खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, ऋतु चौहान, अनुषा शर्मा और दीप्ति तिवारी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा कई अन्य कलाकारों ने भी अपने दमदार अभिनय से फिल्म को और प्रभावशाली बनाया है।
फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है, जबकि इसके निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा प्राण नाथ ने लिखी है। संगीत ओम झा का है, जबकि गीतों को प्यारे लाल यादव, शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी और नृपजीत सिंह ने शब्द दिए हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह, संपादन संतोष हरावड़े और कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने की है। फिल्म के जनसंपर्क की जिम्मेदारी पीआरओ रंजन सिन्हा संभाल रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए यह फिल्म एक शानदार पारिवारिक पैकेज साबित होने वाली है। फिल्म की कहानी, कलाकारों की दमदार प्रस्तुति, सशक्त संवाद और मनोरंजक अंदाज इसे खास बनाते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि “सास बहू यमराज” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भोजपुरी दर्शकों के लिए इस सप्ताह का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











