बिहार में पेट्रोल और डीजल हुआ और महंगा, चौथी बार बढ़ीं कीमतें; आज से सुधा के प्रोडेक्ट्स भी हुए महंगे
PATNA : अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
अब पटना में पेट्रोल की कीमत 112.70 और डीजल की कीमत 99.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं नालंदा में पेट्रोल की नई कीमत 113.99 और डीजल 99. 98 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
इससे पहले 23 मई को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 12 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमत में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। वहीं आज से सुधा के प्रोडेक्ट्स भी बिहार में महंगे हो गए हैं।
इन चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं :
मालभाड़ा बढ़ेगा : ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।
खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।
बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











