BIG NEWS : बिहार बीजेपी दफ्तर के बाहर फाड़े गये सम्राट चौधरी के पोस्टर, गरमाई सियासत, रोहिणी ने ली चुटकी, कहा : बनकर भीगी बिल्ली, चाचा चले गए दिल्ली
सामने आयी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि इसमें बीजेपी दफ्तर में तैनात गार्ड एक पोस्टर को फाड़ कर हटा रहा है, जिसमें सम्राट चौधरी की तस्वीर लगी थी।
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गये। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी रवाना हुए। साथ ही जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे।
हालांकि, इन सबके बीच बिहार बीजेपी दफ्तर के बाहर अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब कार्यालय के बाहर लगाए गये सम्राट चौधरी के पोस्टर को फाड़ा गया। सामने आयी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि इसमें बीजेपी दफ्तर में तैनात गार्ड एक पोस्टर को फाड़ कर हटा रहा है, जिसमें सम्राट चौधरी की तस्वीर लगी थी।
इस पोस्टर में लिखा था कि, वाल्मीकि समाज की यही पुकार, बिहार में हो सम्राट की सरकार। इस पोस्टर के पीछे PM मोदी और BJP के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन का पोस्टर लगा है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब सियासत गरमा गई है। आरजेडी के साथ-साथ लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सवाल खड़े करते हुए चुटकी ली है।
लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी की माने तो बीजेपी का अंतर्कलह अब सामने आ गया है। RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पोस्टर BJP ऑफिस के कर्मचारियों से फड़वाया गया है। BJP में कितनी अंतर्कलह है, ये बातें सामने आ गईं।
रोहिणी बोलीं- बन कर भीगी बिल्ली, चाचा चले दिल्ली
इधर, नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने तंज कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "बनकर भीगी बिल्ली...चाचा चले गये आज दिल्ली।' सही कहा गया है मौकापरस्ती और धोखा बिना भुगतान के पीछा नहीं छोड़ते। भुगतना पड़ गया ना चाचा जी। एक - दो दिन में छिन जाएगी कुर्सी और टूट जाएगा नाता सियासत-ए-बिहार से। काश आप रह पाते बिना पलटीमार के ..!!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











