पटना आएंगे राहुल गांधी, 11 जुलाई को करेंगे स्टूडेंट सम्मेलन, पेपरलीक के खिलाफ करेंगे छात्रों से संवाद

Jun 13, 2026 - 17:15
पटना आएंगे राहुल गांधी, 11 जुलाई को करेंगे स्टूडेंट सम्मेलन, पेपरलीक के खिलाफ करेंगे छात्रों से संवाद

PATNA : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन आयोजित करेंगे। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस सम्मेलन में छात्रों, उम्मीदवारों, युवा संगठनों, शिक्षकों और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोगों को एक साथ लाया जाएगा। पेपरलीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी स्टूडेंट्स से बात करेंगे।

राहुल गांधी देश के छात्रों और युवाओं के लिए उठाएंगे आवाज

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी देश के छात्रों और युवाओं के लिए लगातार आवाज उठाने में एक विश्वसनीय आवाज बनकर उभरे हैं। यह अभियान उन लाखों युवा भारतीयों की समस्याओं को सामने लाएगा, जिनका भविष्य पेपर लीक, परीक्षा की बढ़ती लागत और एक निष्पक्ष पारदर्शी भर्ती प्रणाली नहीं होने से प्रभावित हो रहा है।

पेपर लीक रैकेट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

इस अभियान के जरिए राहुल गांधी केंद्र सरकार के सामने नीट (NEET) परीक्षा का डिसेंट्रलाइजेशन, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एग्जाम फीस की समाप्ति, पेपर लीक रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में उच्चतम स्तर पर जवाबदेही तय करना, जैसी मांगें रखेंगे। इस अभियान की शुरुआत 17 जून को कोटा से हो रही है। उसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज और 14 जुलाई को दिल्ली में स्टूडेंट सम्मेलन होंगे।

युवा अपने अनुभव साझा करेंगे

वेणुगोपाल ने कहा कि इन सम्मेलनों में पेपरलीक और भर्ती घोटालों से प्रभावित युवाओं को अपने अनुभव साझा करने का मंच मिलेगा। बार-बार होने वाली परीक्षा विफलताओं व पेपर लीक घोटालों के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करने का भी अवसर होगा।

वेणुगापाल ने कहा कि ‘इस देशव्यापी अभियान के तहत देश भर में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस के साथ सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों और जिला कांग्रेस कमेटियां छात्रों को लामबंद करेंगी। छात्रों और शिक्षकों से कॉन्टैक्ट करके पेपरलीक के खिलाफ लामंबद होकर सुधार पर जोर दिया जाएगा।

इसके तहत फिजिकल और डिजिटल निमंत्रण, कैंपस में संपर्क, कोचिंग सेंटरों, यूनिवर्सिटीज़, स्कूलों और यूथ हब में बातचीत, सोशल मीडिया कैंपेन, लाइव स्क्रीनिंग और छात्रों के साथ सीधे संवाद जैसे काम बड़े पैमाने पर किए जाएंगे।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0