मो. शहाबुद्दीन के बेटे और RJD विधायक ओसामा के घर रेड, जानिए किस मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
नवलपुर स्थित आवास और हुसैनगंज के प्रतापपुर स्थित पैतृक घर दोनों जगह एक साथ रेड मारी गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुफस्सिल और नगर थाने की पुलिस टीम भी साथ रही। यह छापेमारी महादेवा थाना में दर्ज एक जमीन विवाद केस से जुड़ी है।
SIWAN : सीवान के रघुनाथपुर से आरजेडी विधायक और पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर पुलिस ने रेड मारी है। इस रेड को सारण डीआईजी निलेश कुमार ने लीड किया। सीवान एसपी पूरन कुमार झा भी मौके पर मौजूद रहे। सोमवार, 4 मई की सुबह सीवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओसामा साहब के पैतृक आवास प्रतापपुर और सीवान के नवलपुर स्थित नया किला आवास पर छापेमारी की।
RJD विधायक ओसामा के घर रेड
नवलपुर स्थित आवास और हुसैनगंज के प्रतापपुर स्थित पैतृक घर दोनों जगह एक साथ रेड मारी गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुफस्सिल और नगर थाने की पुलिस टीम भी साथ रही। यह छापेमारी महादेवा थाना में दर्ज एक जमीन विवाद केस से जुड़ी है।
जानिए किस मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
आरोप है कि एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा किया गया। डॉक्टर के कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने की भी शिकायत है। इसी मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। जांच के दौरान कई साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है। मामले में ओसामा शहाब की जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राहत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से ओसामा के भूमिगत होने की चर्चा है। पुलिस को कोर्ट से वारंट भी मिला है। उसी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।
डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि रंगदारी के जरिए जमीन कब्जाने का मामला सामने आया था। एफआईआर के बाद जांच शुरू हुई। जांच में कुछ ठोस साक्ष्य मिले हैं। इसी वजह से विधायक का नाम भी आरोपितों में शामिल है। उन्होंने कहा कि छापेमारी दो जगहों पर की गई है। एक शहर में और दूसरा पैतृक आवास पर। छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ, इस पर पुलिस ने फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं कहा है।
डीआईजी ने बताया कि जांच अभी जारी है। सही समय पर जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की खबर नहीं है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि हाल ही में शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि कार्यक्रम में भी सादे लिबास में पुलिस तैनात थी। हालांकि उस कार्यक्रम में ओसामा शहाब शामिल नहीं हुए थे। अब पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











