हनीमून पर थाईलैंड पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, रोमांटिक फोटो हुआ वायरल
VIROSH के फैंस को बेसब्री से उनकी रोमांटिक गेटवे की फोटोज का इंतजार है। वहीं, दूसरी ओर रश्मिका और विजय की हनीमून की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें न्यूलीवेड कपल बेहद खुश नजर आ रहा है।
NEWS DESK : शाही अंदाज में शादी करने के बाद एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हनीमून पर गये हैं, जहां थाईलैंड में वे अपने गोल्डन पीरियड को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों एक्टर्स की फोटो लगातार वायरल हो रही हैं।
रोमांटिक नजर आए विजय-रश्मिका
VIROSH के फैंस को बेसब्री से उनकी रोमांटिक गेटवे की फोटोज का इंतजार है। वहीं, दूसरी ओर रश्मिका और विजय की हनीमून की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें न्यूलीवेड कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। वैरायटी इंडिया ने इस तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में कपल थाईलैंड के आईलैंड कोह समुई (Koh Samui) में एक-दूसरे को पकड़े हुए और प्यार से एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आ रहे हैं।
इस दौरान रश्मिका मंदाना ने फ्लोरल मैक्सी ड्रेस पहनी है जबकि उनके पति ने साधारण टी-शर्ट और काली पैंट में कैजुअल लुक अपनाया है। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी की। समारोह के बाद न्यू कपल विजय के पैतृक शहर, तेलंगाना के महबूबनगर स्थित थुम्मनपेट पहुंचा था, जहां उन्होंने अपने नए घर में सत्यनारायण व्रत संपन्न किया।
हनीमून पीरियड खत्म करने के बाद जल्द ही दोनों तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म 'राणाबाली' में नजर आएंगे। शादी के बाद यह उनकी एक साथ पहली फिल्म होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











