'संपर्क में हैं कई विधायक', चिराग पासवान ने RJD में बड़ी टूट का किया दावा, गरमाया सियासी पारा
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दावा किया है कि राष्ट्रीय जनता दल टूटने वाला है और कई विधायक उनके संपर्क में हैं। ऐसे में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस दावे के बाद आरजेडी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
PATNA : बिहार में राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी में बड़ी टूट का दावा कर सियासी माहौल को विस्फोटक बना दिया है।
RJD में बड़ी टूट का दावा
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दावा किया है कि राष्ट्रीय जनता दल टूटने वाला है और कई विधायक उनके संपर्क में हैं। ऐसे में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस दावे के बाद आरजेडी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
चिराग पासवान ने तो ये भी दावा किया है कि सिर्फ आरजेडी के ही विधायक नहीं बल्कि कांग्रेस में भी काफी लोग असंतुष्ट हैं। इसके साथ ही चिराग पासवान ने ये भी कहा कि राज्यसभा इलेक्शन के दौरान ये स्पष्टतौर पर दिखा कि काफी लोग असंतुष्ट हैं लिहाजा विरोधी दल के कई विधायक वोटिंग करने नहीं पहुंचे।
चिराग पासवान ने ये भी कहा कि राज्यसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाना आत्ममंथन से बचने का तरीका है। अगर उन्हें अपनी पार्टी पर भरोसा होता तो वे वोटिंग करने जरूर आते।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0