BREAKING : बिहार के नये मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, चुने गये बीजेपी विधायक दल के नेता 

। बीजेपी विधायक दल के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी चुन लिए गये हैं। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्हें बीजेपी विधायक दल के नेता के तौर पर चुना गया है।

Apr 14, 2026 - 16:06
Apr 14, 2026 - 16:10
BREAKING : बिहार के नये मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, चुने गये बीजेपी विधायक दल के नेता 

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इसवक्त बड़ी खबर आ रही है कि सम्राट चौधरी बिहार के नये मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी चुन लिए गये हैं। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्हें बीजेपी विधायक दल के नेता के तौर पर चुना गया है। 

बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद कई दूसरे नेताओं ने इसका समर्थन किया। इससे थोड़ी देर पहले ही राष्ट्रीय लोकमोर्चा के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने भी ट्वीट करते हुए सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने के लिए बधाई दी थी। 

गौरतलब है कि कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा, जहां सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0