सरायकेला में ACB का बड़ा एक्शन, 5 लाख रुपये घूस लेते भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार, दलाल भी अरेस्ट 

मुआवजा राशि भुगतान को लेकर 40 लाख रुपये की मांग की गई थी। पहली किस्त के रुप में पांच लाख रुपये का भुगतान किया गया था। फिलहाल एसीबी की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। 

Mar 23, 2026 - 17:28
सरायकेला में ACB का बड़ा एक्शन, 5 लाख रुपये घूस लेते भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार, दलाल भी अरेस्ट 

SARAIKELA : झारखण्ड में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई की है और सरायकेला के भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और गम्हरिया ब्लॉक से युवक विनय तिवारी को गिरफ्तार किया है। 

सरायकेला में ACB का बड़ा एक्शन

एसीबी की इस कार्रवाई से उपायुक्त कार्यालय व गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट सभागार में भू-अर्जन से जुड़ी एक बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में चल रही थी। इसी दौरान प्रीतम आचार्य बैठक छोड़कर बाहर निकले और रुपयों के लेनदेन में व्यस्त हो गए। पहले से छापेमारी के लिए तैयार ACB की टीम ने उन्हें रंगेहाथों दबोच लिया।

5 लाख रुपये घूस लेते बड़ा बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

ACB डीएसपी इंद्रदेव राम ने बताया कि मुआवजा राशि भुगतान को लेकर 40 लाख रुपये की मांग की गई थी। पहली किस्त के रुप में पांच लाख रुपये का भुगतान किया गया था। फिलहाल एसीबी की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। 

एसीबी की टीम ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय से विनय तिवारी नामक एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक घूस के रुपये गिनते हुए उसे रंगेहाथ दबोचा गया है। ये पूरा मामला जमीन से जुड़ा हुआ है, जिसमें लाखों के डील हुई थी। फिलहाल प्रीतम आचार्य की गिरफ्तारी के बाद उसे उसके घर ले जाया गया, जहां घर की तलाशी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0