शहबाज शरीफ ने की जेडी वेंस से मुलाकात, प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रख पाकिस्तान पहुंचे गालिबाफ, बोला इजरायल - हिजबुल्लाह से नहीं करेंगे सीजफायर वार्ता

इजराइल ने कहा है कि वो लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम पर बातचीत नहीं करेगा। इससे पहले खबर आई थी कि अमेरिका में इजराइल और लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी।

Apr 11, 2026 - 16:47
शहबाज शरीफ ने की जेडी वेंस से मुलाकात, प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रख पाकिस्तान पहुंचे गालिबाफ, बोला इजरायल - हिजबुल्लाह से नहीं करेंगे सीजफायर वार्ता

 
NEWS DESK : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज इस्लामाबाद में मुलाकात की। व्हाइट हाउस ने इस बैठक की पुष्टि की है। दरअसल, सीजफायर पर बातचीत के लिए अमेरिका और ईरान के डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच चुके हैं।

शहबाज शरीफ ने की जेडी वेंस से मुलाकात

अमेरिका की तरफ से इस बातचीत का नेतृत्व जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ अगुआई कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। इस बीच व्हाइट हाउस ने ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका ईरान की जब्त की हुई प्रॉपर्टी छोड़ने के लिए तैयार हो गया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कतर और दूसरे देशों के बैंकों में रखे ईरान के पैसे अमेरिका रिलीज करने वाला है।

प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे गालिबाफ

गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फोटो साझा की है, जिसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ उनके खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे हैं और फूल भी रखा है। ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं।

इजराइल बोला - हिजबुल्लाह से सीजफायर वार्ता नहीं करेंगे

इस बीच इजराइल ने कहा है कि वो लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम पर बातचीत नहीं करेगा। इससे पहले खबर आई थी कि अमेरिका में इजराइल और लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0