'इतना टैलेंट होने के बावजूद…', यशस्वी जायसवाल को लेकर सौरव गांगुली ने उठाया बड़ा सवाल
सौरव गांगुली ने कहा कि जायसवाल जैसे खिलाड़ी को सीमित मौकों तक सीमित रखना टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उनके अनुसार युवा बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित किया है और अब उन्हें अन्य फॉर्मेट में भी मौका मिलना चाहिए।
SPORTS DESK : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी का अभी तक सिर्फ एक ही फॉर्मेट में खेलना समझ से परे है।
सौरव गांगुली का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि एक अलग टीम तैयार की जा सकती है लेकिन इसके बावजूद कई योग्य खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने खास तौर पर यशस्वी जायसवाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी क्षमता उन्हें तीनों फॉर्मेट में खेलने लायक बनाती है।
यशस्वी जायसवाल पर गांगुली की नजर
सौरव गांगुली ने कहा कि जायसवाल जैसे खिलाड़ी को सीमित मौकों तक सीमित रखना टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उनके अनुसार युवा बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित किया है और अब उन्हें अन्य फॉर्मेट में भी मौका मिलना चाहिए।
वकार यूनुस भी हुए प्रभावित
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनूस भी यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी के मुरीद हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में इतनी गहराई है कि कई अच्छे खिलाड़ी बाहर रह जाते हैं लेकिन यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज को हर फॉर्मेट में खेलते देखना चाहिए। वकार ने उनकी तकनीक और आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक कंप्लीट बल्लेबाज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











